फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सहरसा से मुंबई के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डाला छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मंगलवार को सहरसा-मुंबई स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से गुजरेगी। इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि सहरसा लोकमान्य तिलक मुंबई स्पेशल ट्रेन सहरसा से 12 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे खुलेगी। यह ट्रेन पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए शाम साढृे सात बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी होते हुए 13 नवंबर की रात साढ़े नौ बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 13 नवंबर की रात साढ़े 11 बो लोकमान्य तिलक से खुलकर 14 नवंबर की रात 1.10 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां दस मिनट के ठहराव के बाद दिन में 11 बजे सहरसा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें