फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज पटना से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। श्रीगुरु तेग बहादुर के 350 वीं शहीदी दिवस को देखते हुए रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसके तहत शनिवार को पटना से अमृतसर के लिए विशेष ट्रेन चलेगी। वहीं 23 नवंबर को पटना साहिब से आनंदपुर साहिब के लिए विशेष ट्रेन चलेगी। वहीं 25 नवंबर को आनंदपुर साहिब से पटना साहिब के लिए ट्रेन चलेगी। इससे पटना साहिब पहुंचने वालों को आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 4670 शनिवार की रात एक बजे पटना से खुलेगी। यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए भोर में 04:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर वाराणसी, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 05:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 03231 पटना-आनंद साहिब स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को पटना से सुबह 06:40 बजे खुलेगी और पटना, दानापुर, आरा, बक्सर होते हुए सुबह 10:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर बनारस, लखनऊ, बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 06 बजे आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03232 आनंदपुर साहिब-पटना साहिब स्पेशल 25 नवंबर को आंनदपुर साहिब से रात 21 बजे खुलकर अगले दिन शाम 18:35 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर रात 23:30 बजे पटना साहिब पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें