फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से श्रमिकों को लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। झांसी से 1500 से अधिक श्रमिक बृहस्पतिवार की सुबह स्पेशल ट्रेन से स्थानीय स्टेशन पर पहुंचे। जहां विभिन्न जिलों के श्रमिकों को सुरक्षित ढंग से बसों मेें बैठाकर उनके घरों को रवाना किया गया। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

कोविड 19 की वजह से पूरे देश में लागू लॉकडाउन के दौरान जगह-जगह फंसे श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें मजदूरों को लेकर पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंच रही है। जहां बस के जरिए लोगों को घरों तक छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह प्रदेश के झांसी से 1500 से अधिक श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। यहां जीआरपी, आरपीएफ ने श्रमिकों को सुरक्षित ढंग से नीचे उतारा। जिला प्रशासन के सहयोग से सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी यात्रियों के नाम, मोबाइल नंबर आदि नोट करने के बाद सुरक्षा के बीच श्रमिकों को रोडवेज की बसों से उनके जिलों के रवाना किया गया। ट्रेन से चंदौली सहित गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, सुल्तानपुर, सोनभद्र आदि जिलों के श्रमिक पहुंचे थे। एक मई से अब तक बीस से अधिक स्पेशल ट्रेनों से चंदौली सहित विभिन्न जिलों के 25 हजार से अधिक श्रमिक स्थानीय स्टेशन पर उतर चुके हैं।
पीडीडीयू नगर। श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। बृहस्पतिवार को भी विभिन्न राज्यों में फंसे हजारों मजदूरों को लेकर 40 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गुजरी। ट्रेनों के ठहराव के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

दिल्ली, बंगलूरू, अहमदाबाद, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के चेन्नई सेंट्रल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों को घर पहुंचाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी विभिन्न राज्यों से श्रमिकों को लेकर बिहार के दानापुर, पूर्णिया, कटिहार, बापूधाम, बरौनी, किशनगंज, गया, सहरसा, अरसिया, आरा, बक्सर सहित विभिन्न जिलों के लिए 40 ट्रेेनें पीडीडीयू जंक्शन से गुजरी। इस दौरान आरपीएफ, जीआरपी सुरक्षा में तैनात हो गई। यहां ट्रेनों के गार्ड और चालक बदले गए और इंजन और गार्ड बोगी को सैनिटाइज किया गया। इसके बाद ट्रेनें गंतव्य के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें