फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरएफ ने संभाली खाना बांटने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशन ट्रेन में खाना बांटती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में खाना परोसने की जिम्मेदारी अब रेलवे कर्मचारियों के साथ साथ एनडीआरएफ के जवान संभालेंगे। बृहस्पतिवार से इसकी शुरूआत कर दी गई है। इस दौरान एनडीआरएफ 11वीं बटालियन के जवान सुबह से देर शाम तक ट्रेनों में यात्रियों को खाना-पानी देते रहे। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से विभिन्न राज्यो में फंसे श्रमिकों को उनके गंतव्य पहुंचाया जा रहा है। प्रतिदिन स्थानीय स्टेशन से औसतन 25 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें गुजर रही हैं। इनसे प्रतिदिन 40 हजार से अधिक प्रवासी अपने घरों की ओर जा रहे हैं। रेल प्रशासन ने प्रवासी श्रमिकों को खाना व पानी देने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को सौंपी थी। बावजूद इसके खाना वितरण में अनियमितता की वजह से श्रमिक आए दिन हो हल्ला करने लगे। इसके बाद स्थानीय रेलवे प्रशासन ने अपनी ओर से भी फूड्स पैकेट्स और पानी उपलब्ध कराने की शुरुआत की। इसमे भी विवाद शुरू हो गया। बीते मंगलवार को कई टीसी व टीटीई स्टेशन निदेशक हिमांशु शुक्ला के खिलाफ हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। वे स्टेशन निदेशक को हटाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में फूड्स पैकेट बांटने की जिम्मेदारी स्टेशन निदेशक से छीने जाने के बाद उनका हंगामा समाप्त हुआ। इस बीच बृहस्पतिवार को रेलवे की मदद के लिए एनडीआरएफ 11वीं बटालियन के जवान स्टेशन पर पहुंचे और रेल यात्रियों में खाना बांटने की शुरुआत की। इससे स्टेशन से गुजरने वाले श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के श्रमिकों को लगातार भोजन वितरित किया गया और स्टेशन पर शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें