पीडीडीयू नगर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन की तरफ से एक और विशेष सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया के रास्ते नई दिल्ली से भुवनेश्वर के बीच यह स्पेशल ट्रेन 24 मई से 15 जून तक चलेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 22 कोच वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 04060 नई दिल्ली से 24 मई से 14 जून तक प्रत्येक शनिवार को 09:30 बजे प्रस्थान करेगी और भुवनेश्वर में अगले दिन शाम 04:40 बजे पहुंचेगी। मार्ग में पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर यह रात 22:25 बजे पहुंचेगी और 22:35 बजे आगे रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04059 भुवनेश्वर से 25 मई 2025 से 15 जून तक प्रत्येक रविवार की शाम 19:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी और 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली में अगले दिन रात में 00:30 बजे पहुंचेगी।