फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: साढ़े छह करोड़ से 37 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। क्षतिग्रस्त हो चुकीं 37 सड़कों की मरम्मत के लिए 15 दिन पहले भेजी गई पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की ओर से जिले की चारों विधानसभा की 166 सड़कों को विशेष मरम्मत की योजना में शामिल कर शासन के पास योजना प्रेषित की गई थी। योजना में मुगलसराय विधानसभा की 28, सकलडीहा की 26, सैयदराजा की 30 और चकिया विधानसभा की 82 सड़कों को शामिल किया गया है। योजना के तहत चयनित सड़कों में 37 सड़कों को शासन की मंजूरी मिल गई है। अब इन सड़कों पर विशेष मरम्मत कार्य किया जाएगा। सड़कें नए सिरे से बनाई जाएंगी।

इनसेट........

इन सड़कों की विशेष मरम्मत का होगा काम

शासन के निर्देश के अनुसार जिले में परोरवा से फत्तेपुर संपर्क मार्ग, चंदासी-टड़िया-भोगवार से लेढुआ शिवाला मार्ग, जीटी रोड से धूरीकोट मार्ग, अलीनगर लंका मार्ग से महेवा होते हुए एनएच मार्ग, इमिलिया से भरहुलिया मार्ग, कंदवा से पिपरदहा तक संपर्क मार्ग, धीना-जमानिया से तंबागढ़ मार्ग, कम्हरिया से एकौनी संपर्क मार्ग, पचवनिया से सिकंदरपुर मार्ग, अहरौरा-चकिया से नेवाजगंज मार्ग सहित अन्य मार्गों पर विशेष मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट.......

जिले की 166 सड़कों पर विशेष मरम्मत की कार्ययोजना शासन को भेजी गई थी। शासन से 37 सड़कों की मरम्मत के लिए मंजूरी मिलने के साथ बजट भी मिल गया है। इसी महीने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। - राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें