फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली के तार से निकली चिंगारी, खेत में लगी आग, मची अफरा-तफरी, चार बीघा फसल जलकर राख

Mon, 21 Apr 2025 07:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

बिजली के तार से निकली चिंगारी शोला का रूप बनी और खेत की चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। मामला धानापुर क्षेत्र का है जहां खेत धू-धू कर जलने लगे। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
 
विज्ञापन
धू-धू कर जलते खेत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धानापुर थानाक्षेत्र के नौली पट्टी के सीवान में सोमवार को शाम चार बजे खेत के पास से गुजर रही बिजली के तार से निकली चिंगारी से राधेश्याम श्रीवास्तव की लगभग चार बीघा गेहूं को फसल जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि आसपास के  खेत में हार्वेस्टर से गेहूं  की कटाई चल रही थी तभी लगभग साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति हुई तार पर पेड़ की टहनी से स्पार्किंग हुई और चिंगारी खेत में गिर गई और आग पकड़ ली।

विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हार्वेस्टर की मदद से खेत में आगे के फसल को काट दिया गया जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाया और आस पास की किसानों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया तब तक राधेश्याम की लगभग चार बीघा फसल राख हो गई। इसकी सूचना अग्निशमन सहित राजस्व विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचकर राजस्व टीम ने नुकसान का जायजा लिया और कार्यवाहियों जुट गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें