फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालयों के लंबित मुकदमों का समय से करें निपटारा : एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। रविवार की शाम छह बजे एडीएम रतन कुमार वर्मा ने सकलडीहा तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार और न्यायिक तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियोंं को न्यायालयों में लंबित वादों का समय से निपटारा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से फाइलों को रोका नहीं जाना चाहिए। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर से न्यायालयों में लंबित वादों के निपटारे की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व से संबंधित वादों का तेजी से निपटारा कराने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान एडीएम ने तहसीलदार न्यायिक व नायब तहसीलदार के न्यायालय में लंबित वादों के निपटारे की समीक्षा की। उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों का समय से निपटारा करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर, तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें