फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सपा कार्यकर्ताओं में निकाला जुलूस, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में जुलूस निकालते युवा व सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में शुक्रवार की शाम जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और आत्महत्या करने वाले छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सुभाष पार्क से शुरू हुआ जुलूस जीटी रोड होते हुए लालबहादुर शास्त्री पार्क पहुंचा, जहां सभा की गई। सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान सभासद पारस यादव, प्रेमनाथ तिवारी, राजकुमार कन्नौजिया, विवेक बाबा, दिलीप यादव, संजय भारती आदि मौजूद रहे। वहीं, कुढ़े खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की शाम युवाओं और अभिभावकों ने पेपर लीक के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने चंदा चोर, गद्दी छोड़, नीट परीक्षा में धांधली बंद करो आदि नारे लगाए। इस मौके पर पप्पू यादव, कमलेश यादव, आकाश यादव, मन्ना यादव, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें