फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली-मुहल्लों में पहुंचे सपा कार्यकर्ता

Mon, 10 Aug 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक मुख्यालयों से सपा की साइकिल रैली रविवार को गांव व गली-मुहल्लों की तरफ रवाना हुई। जिसमें मुख्यालय के आसपास के सपा जन शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसमें पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने साइकिल चलाई।

 वहीं सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। पिपरी में एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष डा. रामदुलार राजभर ने सभा को संबोधित किया।


इस अवसर पर राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। प्रदेश उन्हीं की अगुवाई में तरक्की कर रहा है। तमाम योजनाएं जनहित में चलाई जा रही है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन


 पूर्व विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव के वक्त जो सपने जनता को दिखाए, उसे पूरा करने में नाकाम साबित हुई है।

प्रदेश सरकार ने जनता से जो भी वादे किए उसे पूरा करने का काम किया है। नए इरादे के साथ उत्तर प्रदेश के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी, जिसका लाभ जनता को मिलेगा।

इसके पूर्व प्रभुनारायण सिंह यादव ने भोजापुर से साइकिल चलाते हुए माटीगांव, बर्थरा, बर्थरा कला, पिपरी आदि गांवों का भ्रमण किया।

 इस अवसर पर जोखू सिद्दीकी, सेचन यादव, चकरू यादव, बाबूलाल यादव,  चाखन यादव, अरविंद यादव, रोहित यादव, बनारसी मौर्या, विजेंद्र यादव, संजय सोनकर, रफीक अहमद, रामउजागिर गोंड आदि उपस्थित रहे। संचालन अजीत यादव ने किया।


दूसरी ओर नगर के वार्ड नंबर दो से पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने बर्थरा गांव तक साइकिल चलाई और सपा सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया विकास के प्रति गंभीर हैं। तमाम योजनाओं को संचालित कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में अग्रसर हैं।

इस अवसर पर रोहित यादव, संदीप, मुकेश, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। वहीं कांटा के समीप अरविंद यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई, जिस जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


उक्त रैली हथियानी, पैतुआ, रमगढ़वां, मसौनी, नेगुरा, नवही, मझवार होते हुए भदलपुरा पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर रमेश यादव, अवधेश, मुकेश, सत्येंद्र यादव, भानु प्रताप, राम नरेश यादव, हरि नारायण, कृपाशंकर विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें