इत्तेहाद-ए-उम्मत कांफ्रेंस के तत्वावधान में रविवार को काली महाल स्थित एक लान में हज प्रशिक्षण कैंप लगाया गया।
इसमें
सभी हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मास्टर
हज ट्रेनर अदनान साहब ने बताया कि सभी हज यात्री अपनी अटैची पर पेंट से
अपना नाम और कवर नंबर लिखवा लें।
यात्रा के दौरान कोई भी तरल पदार्थ न ले
जाएं तथा पैदल चलने का अभ्यास करें। मास्टर रिजवान साहब ने हज क्यों करें
और सूफी नसीम कासमी ने हज कैसे करें पर तकरीरें पेश कीं। इस अवसर पर डा.
एमएस अख्तर, आर परवेज, डा. अरशद आलम, इरफान, फैज, शमशेर आदि मौजूद रहे।
संचालन हाजी शमीम साहब ने किया।