फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर सपा ने साधा निशाना

Fri, 14 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा जिला इकाई की ओर से सदर ब्लाक परिसर में गुरुवार को साइकिल रैली के समापन अवसर पर सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन  डा. रामदुलार राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से सरकार की नीतियों व योजनाओं को गांव तक पहुंचाने का यह अभियान अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचा है।

 कहा कि जनपद के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने तीन वर्ष में एक हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया गया, वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ सपाजनों ने जनता से सतर्क रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन



पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनाव से पहले जो भी वादे किए वह झूठे साबित हुए। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षामित्रों को सहायक शिक्षक बनाने के साथ ही बेरोजगारों को नौकरी देने का काम किया है।

भाजपा बहुरूपिया की तरह रंग बदलती है, जिससे जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र में आई सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। वहीं काले धन के मुद्दे पर भाजपा और पीएम मोदी चुप हैं।
विज्ञापन


 विधायक मनोज सिंह ने कहा कि जनपद के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं व परियोजनाओं का तोहफा दे दिया है।


  पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गरीबों, मजदूरों, नौजवानों सहित समाज के सभी वर्गो के लिए कार्य किया है।

इस अवसर पर विधायक पूनम सोनकर, जोखू सिद्दीकी, बलिराम यादव, परवेज अहमद जोखू, अरविंद यादव, राजा खां, जगमेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, बंटी दूबे, काजू सिंह चकरू यादव, संतोष विश्वकर्मा, सेचन यादव, अनिल मिश्रा, रमेश यादव, मुकेश यादव, चंद्रभान यादव, गुलाब चंद गोंड, जमील अहमद, औसाफ अहमद गुड्डू, रिक्खी राम गौतम, राजकुमार जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सत्यनारायण राजभर व संचालन नफीस अहमद ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें