संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। अंबाला शामली हाईवे पर किसानों को सर्विस रोड न देने पर किसानों ने सड़क पर चल रहे निमार्ण कार्य को रुकवाकर धरना-प्रदर्शन किया। निर्माण कंपनी के अधिकारियों द्वारा दो दिन में समस्या के समाधान के आश्वासन पर किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
नगर के दिल्ली- सहारनपुर मार्ग पर बजाज शुगर मिल के पास शामली-अंबाला हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को नगर व ग्राम तितारसी लतीफगढ़ के किसानों ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया तथा धरना देकर प्रदर्शन किया। किसान नीरज सैनी व सोनू पाल ने बताया कि सड़क के दोनों और उन्हें सर्विस रोड़ दी जाए। उनकी भूमि आधी सड़क के इस ओर है और आधी सड़क के दूसरी ओर है। खेतों में जाने के लिए सर्विस रोड का होना आवश्यक है।
नलकूप एक तरफ है जमीन दूसरी ओर है। पानी के बिना फसल कैसे बोये। धरना प्रर्दशन की सूचना पर मौके पर पहुंचे कंपनी से कपिल त्यागी व सोनू त्यागी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह दो दिन में उनकी समस्या का समाधान एनएचए अधिकारियों से वार्ता करते हुए कर दिया जाएगा। किसानों ने दो दिन में समाधान न होने पर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
इस दौरान नीरज सैनी, सलेक चंद, सुमित पाल, महेंद्र सिंह, विजय पाल, जसवीर सिंह, मांगेराम, रवि कुमार, लोकेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।