चंदौली कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब सपा सांसद छोटेलाल खरवार और भाजपा विधायक सुशील सिंह आमने सामने हो गए। दोनों जनप्रतिनिधियों में तीखी बहस हुई और ब्लाक प्रमुख के हस्तक्षेप के बाद माहौल शांत हो गया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित दिशा की बैठक में सपा के सांसद छोटेलाल खरवार और भाजपा विधायक कैलाश आचार्य के साथ-साथ सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और भाजपा विधायक सुशील सिंह आमने-सामने हो गए। बैठक में हंगामा की स्थिति हो गई लेकिन किसी प्रकार मामले को अधिकारियों ने संभाल लिया।
विज्ञापन
यही नहीं एक दूसरे को देख लेने की भी नौबत आ गई। धानापुर ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि छोटा बड़ा नहीं होता है। सभी लोग अपने दायरे में रहे। मामले के बाद थोड़ी देर माहौल गर्म रहा और जनप्रतिनिधि भी दूर दूर दिखे।