फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बैठक

Wed, 03 Jun 2015 01:12 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार जनता को महंगाई के आग में झोकने का काम कर रही है। केंद्र सरकार ने एक वर्ष में जो भी कार्य किए हैं, वह पूरी तरह जनविरोधी  है। भाजपा का महाअभियान पूरी तरह से छलावा है। समाजवादी पार्टी के युवा संगठन इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
विज्ञापन


उक्त बातें मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर युवा संगठनों के अध्यक्षों ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कही।
सयुस जिलाध्यक्ष चकरू यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि के बाद केंद्र सरकार ने गैस के दाम में भी बढ़ोत्तरी कर दी है, जिसका असर आने वाले दिनों पर जनता पर पड़ेगा।

 जिले के भाजपा पदाधिकार और कार्यकर्ता सिर्फ  जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर किसानों का हिमायती होने का ढोंग कर रहे हैं। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सुदामा यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार भाजपा महासंपर्क अभियान की पोल खोलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके तहत साइकल यात्रा और गांवों में जन चौपाल लगाकर लोगों को केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों से अवगत कराया जाएगा। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि किसानों के दैवी आपदा में प्रदेश सरकार ने तत्परता दिखाते हुए आर्थिक सहयोग राशि किसानों तक पहुंचाने का काम किया, जबकि केंद्र सरकार ने किसानों की मदद के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं दी।

सपा जिला महासचिव नफीस अहमद ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रवार युवा फ्रंटल के लोग दस जून से अभियान चलाएंगे। इसमें सकलडीहा में योगेंद्र यादव चकरू, चकिया में सुदामा यादव, मुगलसराय में चंद्रशेखर यादव और सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में संतोष विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर संतोष यादव, मनोज यादव, राजा खां, संजय सोनकर, चाखन यादव आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें