फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकाला जुलूस

Wed, 03 Jun 2015 01:06 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व समर्थित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मंगलवार को नगर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंच कर भाजपा और सपा सरकार को गरीब और मजदूर विरोधी बताते हुए भड़ास निकाली। अंत में मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम को सौंपा।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार गरीब और मजदूर विरोधी है। गरीबों को जाति और धर्म के नाम पर गुमराह किया जाता रहा है। सांप्रदायिक ताकतें फूट डालो और राज करो की नीति पर चल रही हैं। भूमि अधिग्रहण बिल तत्काल वापस लिया जाए।
विज्ञापन


कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, नौजवान सभा, रसोई कर्मचारी यूनियन सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। गरीब और मजदूरों संग मिलकर सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंका जाएगा।

कहा कि कांग्रेस और सपा की सरकार समाज को बर्बाद करने पर तुली हुई हैं। किसान, नौजवान, मजदूर,  परेशान हैं,  लेकिन सरकार इनकी समस्याओं को दूर नहीं कर पा रही है। बल्कि उन्हें परेशान कर रही है। इस अवसर पर शुकदेव मिश्र, राममूरत, गुलाब चंद्र, रामअचल यादव, सतीश चंद्र, कन्हैया यादव, अर्जुन सिंह, मुख्तार, गुजराती, जीरा, बुधिराम आदि  उपस्थित रहे। अध्यक्षता मिठाई लाल और संचालन रामप्यारे यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें