फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बैठक

Mon, 27 Apr 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के दिघवट गांव में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बूथ कमेटियों का सत्यापन करने के साथ ही पदाधिकारियों को उनके कार्य व कर्तव्य से अवगत कराया गया।
विज्ञापन


आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं के बारे में गरीबों को जानकारी दें। साथ ही उनकी मदद भी करें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि केवल बूथ कमेटी का गठन करने मात्र से जिम्मेदारियां खत्म नहीं हो जाती है।

इसके गठन का उद्देश्य तब तक नहीं पूरा होता, जब तक की कमेटी के सभी सदस्य पूरी तरह से सक्रिय न हो जाएं। कहा कि यदि नींव गलत पड़ जाए, तो पूरी इमारत कमजोर हो जाएगी। इसलिए कमेटियों के गठन में विशेष ध्यान दें। कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के सभी तबके का ख्याल रहा है।

दैवीय आपदा का दंश झेल रहे किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत राशि दी है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पीड़ित किसानों की फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने में सहयोग करें। जोन प्रभारी व सपा लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर गठित कमेटियों के सदस्यों की सूचनाएं अपूर्ण हैं।
विज्ञापन


सेक्टर व बूथ प्रभारी कमेटी की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं। अंत में नेपाल व देश के विभिन्न हिस्सों में आए भूकम्प में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया गया।

 इस अवसर पर रविंद्र प्रताप सिंह, राम उजागिर गोंड,  रंगीले मौर्या, बृजेश गोंड, चंद्रभान यादव, रामचंद्र यादव, उदई यादव, अलाउद्दीन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्याम नारायण यादव व संचालन अनिल यादव ने किया।
इनसेट-----
महिलाओं ने पूर्व विधायक से की शिकायत
चंदौली। क्षेत्र के दिघवट गांव में समीक्षा बैठक में शामिल होने वाले पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव से गांव की गरीब महिलाओं ने विधवा, वृद्धा व समाजवादी पेंशन योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। महिलाओं ने पूर्व विधायक को बताया कि ग्राम प्रधान समेत गांव के कतिपय लोगों द्वारा उनका नाम पात्रों की सूची से हटा दिया गया, जबकि सुविधासम्पन्न लोग इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। वहीं कुछ महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में उनसे एक से डेढ़ हजार रुपये सुविधा शूल्क वसूल किए जा रहे हैं। महिलाओं की समस्या सुनने के बाद पूर्व विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही सपा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं की समस्या को लेकर अधिकारियों से मिले और उसे दूर कराने में सहयोग करें।
विज्ञापन

राकेश चंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें