फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफीसिएंशी शील्ड

Mon, 27 Apr 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे जोन हाजीपुर के मेडिकल विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये जाने पर गत दिनों रेलमंत्री द्वारा प्राप्त मेडिकल इफीसिएंसी शील्ड की स्वर्णिम यादों को मातहतों से साझा करने के लिए मुख्य चिकित्सा निदेशक डा. डी पाणिग्रही रविवार को मुगलसराय मंडल लोको अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


 अस्पताल में वे सभी चिकित्सकों से रूबरू हुए। इस दौरान सीएमडी ने कहा कि चिकित्सकों को अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहना चाहिए।


गौरतलब है कि वर्ष 2004 में पूर्व मध्य रेलवे जोन का गठन हुआ था। इसके बाद से हर वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न मंडल व विभागों को शील्ड देकर सम्मानित किया जाता रहा है। इस वर्ष 2014-15 में जोन के मेडिकल विभाग द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने लिए गत दिनों रेलमंत्री द्वारा सीएमडी डा. डी पाणिग्रही को मेडिकल इफीसिएंसी शील्ड देकर सम्मान्नित किया गया था।

जिसको साझा करने के लिए सीएमडी रविवार को मुगलसराय स्थित मंडल लोको अस्पताल पहुंचे।

 जहां सभी चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया। सभी चिकित्सकाें से रूबरू होते उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा होती है। रेलवे के मेडिकल क्षेत्र में चुनौतियां बहुत सारी हैं। इसके बाद वे अपने गंतव्य को रवाना हो गये।
विज्ञापन



इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एससी साहू, डा. आरपी सिंह, डा. सीएस झा, डा. आरपी मिश्रा, डा. राकेश कुमार, डा. एसके शर्मा समेत कई लोगोंे की मौजूदगी रही। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें