फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी का घेराव किया

Tue, 14 Jul 2015 01:43 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कटसिल गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा हत्यारोपियों को नहीं पकड़े जाने से नाराज क्षत्रिय समाज मंच के सदस्यों ने सोमवार की दोपहर पुलिस लाइन में एसपी का घेराव किया।
विज्ञापन


सदस्यों ने कहा कि पुलिस अगर 48 घंटे में आरोपियों को नहीं पकड़ सकी, तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।  
 क्षत्रिय समाज मंच के सदस्यों ने साह जी के पोखरे पर बैठक कर  दोहरे हत्याकांड की निंदा की । कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

 भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि इस घटना से अपराधियों के हौसले बढ़े हैं।  अभी तक जिले का कोई भी आलाधिकारी पीड़ित परिवार के लोगों से नहीं मिला न ही उनको मुआवजा देने की दिशा में कोई पहल की गई है। इसके बाद समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम के नहीं होने पर एडीएम को पत्रक सौंपा। वे एसपी के कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक मुनिराजजी का घेराव  किया।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की।चेतावनी इी कि यदि 48 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर अनिल सिंह, अजय सिंह राजपूत,  साधना सिंह, शशिशंकर सिंह, सूर्यनाथ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें