सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने सोमवार को लखनऊ में प्रमुख सचिव कृषि और
प्रमुख सचिव सहकारिता तथा संयुक्त निदेशक से जनपद में किसानों उर्वरकों की
समस्या से निजात दिलाने के लिए मुगलसराय में खाद की रैक लगवाने की मांग
की। विधायक को आश्वासन मिला कि जल्द ही संबंधित विभागों से विचार-विमर्श कर
मुगलसराय में खाद की रैक लगवाकर उतरवाने की व्यवस्था की जाएगी।
वर्तामान में वाराणसी के शिवपुर में खाद की रैक लगाई जाती है। वहां से समय
पर व आवश्यकतानुसार खाद चंदौली नहीं आ पाता है। जिससे धान का कटोरा कहे
जाने वाले इस क्षेत्र के किसानों को उर्वरकों की कमी की समस्या झोलनी पड़ती
है।
खाद की आवश्यकतापूर्ति केे लिए कई बार किसान प्रशासन के खिलाफ
प्रदर्शन करने को विवश हुए हैं। किसानों की इस समस्याओं को दूर करने के
लिए सैयद राजा के विधायक मनोज सिंह ने लखनऊ में प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन
प्रसाद और संयुक्त कृषि निदेशक ( उर्वरक ) डा. ओमबीर सिंह और प्रमुख सचिव
सहकारिता शैलेष कृष्ण से मुलाकात की और जनपद के मुगलसराय में खाद की रैक
लगवाने की मांग की।
प्रमुख सचिव सहकारिता शैलेष कृष्ण ने 16 जुलाई को
वाराणसी में सहकारिता विभाग के अधिकारियों संग मीटिंग करने कि बात कही।
विधायक मनोज सिंह ने बताया कि प्रक्रिया पूरी हो गई है।
जल्द ही जनपद में खाद की रैक उतरने लगेगी ।