फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को मिली खामी, बलुआ थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। बलुआ थाने का औचक निरीक्षण करने निकले एसपी अमित कुमार को मंगलवार की रात कई खामियां देखने को मिली। नाराज एसपी ने सूर्यप्रताप सिंह व हेड कांस्टेबल रामकृपाल यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही कार्रवाई के लिए इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेेज दी। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल एसपी के थाने पर पहुंचने के बाद वहां कुछ लोग रात में थाने में घूम रहे थे। पूछने पर सभी ने बताया कि वे ट्रक चालक हैं। थाने में आने और घूमने का कारण नहीं बता पाने पर एसपी ने एसओ की लापरवाही मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया। गौरतलब है कि इससे पहले भी बलुआ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चिकित्सक की हत्या के मामले में पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी के बावजूद एक सप्ताह बाद पुलिस किसी तरह शव बरामद कर पाई थी। ऐसे में एसओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। अपराध नियंत्रण व लंबित मामलों पर कार्रवाई में भी रुचि नहीं ली जा रही थी। पुलिस अधीक्षक ने पिकेट, पीआरवी व पैंथर दस्ता में तैनात पुलिसकर्मियों की सजगता भी परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। ईमानदारी व सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिसकर्मियों की किसी भी तरह के अनैतिक कार्यों में संलिप्तता पाई गई तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें