फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब मुक्त गांव बनाने के लिए निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। स्थानीय क्षेत्र के शिकारगंज पंचायत भवन से बुधवार को उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन के तहत अनीता शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने नशा मुक्त गांव बनाने के लिए रैली निकाली। रैैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शिकारगंज ग्राम पंचायत में पंचायत भवन से ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आजीविका मिशन से जुड़ी संगीता देवी, संजू देवी, सरिता देवी, शशि कला, किरन ने रैली के माध्यम से गांव में भ्रमण कर गांव को शराब तथा नशा मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नशे के सेवन से होने वाली सामाजिक, आर्थिक क्षति के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। अनीता शर्मा ने कहा कि शराब तथा नशा मुक्त होने पर गरीबी दूर होगी। परिवार का विकास होगा तथा बच्चे शिक्षित होंगे। इससे गांव का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें