फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमार्ग पर दो घंटे तक लगाया जाम

Sun, 05 Mar 2017 01:55 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
हाइवे पर लगा जाम
विज्ञापन
मुख्यालय के पुराने कलेक्ट्रेट के पास नेशनल हाइवे पर शनिवार की शाम साढ़े तीन बजे बाइक से सड़क क्रास करते समय एक अधिवक्ता किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने हाइवे को दो घंटे तक जाम कर दिया। अंत में  प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। जाम के कारण दोनो तरफ हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और वहीं जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी हुई। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव निवासी अधिवक्ता अखिलेश सिंह (40) बिछियां की ओर से आ रहे थे। जैसे ही पुराने कलेक्ट्रेट के पास हाइवे पर बने क्रासिंग को पार कर रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार  किसी वाहन ने अधिवक्ता की बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। इधर अखिलेश की मौत की सूचना पर अधिवक्ता भारी संख्या जुट गए और नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। नाराज अधिवक्ता मृतक परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा देने तथा हाइवे का निर्माण कर रही कम्पनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल एके ओझा ने अधिवक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष, किसान दुर्घटना बीमा योजना सहित हिट एंड रन मामले में मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने जाम को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें