फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदा से मांगी दुआ, हुई कुर्बानी

Wed, 14 Sep 2016 01:00 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मुगलसराय के शाहकुटी स्थित ईदगाह के बाहर नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। अमर उजाला - फोटो : Muslim
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में बकरीद धूमधाम से मनायी गई। सुबह ईदगाहों में नमाज अदा की गई जिसमें लोगों ने मुल्क की तरक्की और सलामती की दुआ मांगी। और मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी। इस दौरान अन्य समुदाय के लोगों ने भी गले मिलकर बधाइयां दी। बाद में निर्धारित स्थलों पर जानवरों की कुर्बानी दी गई। ईदगाहों के पास मेले का माहौल रहा।
  मंगलवार की सुबह नगर के शाहकुटी ईदगाह, मीनारा मस्जिद, जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद, अलीनगर जामा मस्जिद, मदरसा इस्लामिया आदि स्थानों पर विशेष साफ सफाई की गई और चूने का छिड़काव किया गया था। निर्धारित समय पर ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अत्यधिक भीड़ होने पर बाहर सड़क पर भी नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

    इस दौरान ईदगाहों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। बाद में निर्धारित स्थलों पर जानवरों की कुर्बानी दी गई और घरों में दिन भर दावत का दौर चला। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया गया। सिकंदरपुर, भीषमपुर, अमरा, मुजफ्फरपुर, पुरानी चकिया, नेवाजगंज, शिकारगंज, मंगरौर, बरहुआं, बसाढ़ी, बेलावर  सहित मुस्लिम बहुल गांवों में नमाज अदा की गयी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव, सीओ नृपेन्द्र कुमार, कोतवाल अवधेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण करते रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार सुबह 8 बजे चकिया विकास खंड के कल्यानीचक जामा मस्जिद में नमाज की अदा की। इसी तरह डकही, शिकारगंज, कुशही, नौडीहा, करवंदिया, कल्यानीचक, दाउदपुर सहित कई अन्य गांवों के नमाज अदा की गई। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नौदर, सराय रसूलपर, नादी, दरियापुर, सढान सहित दर्जनों गांवों में पर्व पर नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें