फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने पर किया प्रदर्शन

Tue, 13 Sep 2016 01:48 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
थाने के बाहर प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
काम से घर लौट रही आशा कार्यकर्ता के साथ शुक्रवार की शाम गांव के ही दो युवकों द्वारा अपशब्द कहे जाने पर सोमवार को  आशा कार्यकर्ताओं ने बलुआ थाने पर प्रदर्शन किया। बाद में युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी और चेताया कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो आशाएं उग्र आंदोलन भी करेंगी।
विज्ञापन

बलुआ थाना अन्तर्गत सेवढ़ी मड़ई निवासी रमा देवी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम वह डिलेवरी कराकर गांव वापस आ रही थी। उसी दौरान गांव के ही दो युवक पवन खरवार और बब्लू खरवार वहां से गुजरे और किसी बात को लेकर उसे अपशब्द कहा। इसके बाद रमा देवी शिकायत के लिए मोहरगंज पुलिस चौकी गई लेकिन वहां किसी ने भी उनकी शिकायत नहीं सुनी और उसे वहां से वापस भेज दिया। सोमवार को जब इसकी जानकारी अन्य कार्यकर्ताओं को हुई तो काफी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने बलुआ थाने पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि  कहा कि यदि उन युवकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी थाने का पुन: घेराव किया जाएगा। इसके बाद  दो सूत्रीय मांग पत्र सहित आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मांग पत्र में  आशाओं को सुरक्षा प्रदान करने समेत उनके साथ दुर्व्यवहार करने वालों के साथ तुरंत कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर आशा संघ की ब्लाक अध्यक्ष रेखा यादव, रमा पांडेय, संजू देवी, वंदना मिश्र, हुस्न बानोा आदि रही।
विज्ञापन













 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें