फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएं जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक अमरेश कुमार ने शनिवार और रविवार को पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ के रिजर्व लाइन, डॉग स्क्वायड आदि का निरीक्षण किया। वहीं सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ जवानों को उनके कर्तव्य और अधिकार बताए। कहा कि जवान रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन

महानिरीक्षक आरपीएफ अमरेश कुमार हाजीपुर से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचे। यहां से आरपीएफ काॅलोनी स्थित रिजर्व लाइन में पहुंच कर बैरक आदि का निरीक्षण किया। वहीं यहां डॉग स्क्वॉड का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में समझाया कि आरपीएफ की ड्यूटी पब्लिक से जुड़ी हुई है। इसलिए इसलिए सभी को विनम्र व्यवहार रखने एवं मृदुभाषी बनकर कार्य करने की जरूरत है। कहा कि आज आरपीएफ रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ साथ यात्री सुरक्षा की जिम्मेदारी का निर्वहन भी सुचारू रूप से करें। इसी क्रम में रविवार को आईजी ने सीआईबी यूनिट में पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई, रिकार्ड, रजिस्टर आदि को देखा। इसमें सब कुछ सामान्य मिला। निरीक्षण के दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त (अपराध) सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक पीडीडीयू पोस्ट प्रदीप कुमार रावत, अर्जुन कुमार यादव, शाहिद खान, पंकज कुमार प्रसाद, बीके तिवारी, ब्रजेश कुमार, अरुण राम, जय सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें