धानापुर। क्षेत्र के नगवा पीपा पुल, नरौली शमशान घाट और थाना चौराहा पर लगा सोलर लाइट शो पीस बना हुआ है। नगवा घाट पर पीपा पुल से आवागमन करने वालों की सुविधा के लिए छह माह पूर्व लगा सोलर लाइट कभी जला हीं नही। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
इसी तरह नरौली स्थित श्मशान घाट पर सोलर लाइट लगाया गया था लेकिन आज तक यह नहीं जली। थाना चौराहा पर सांसद निधि से पांच लाख रुपये की लागत से लगा सोलर लाइट एक साल से बंद पड़ा है। इससे चौराहे पर रात में अंधेरा छाया रहता है। क्षेत्र के आलोक सिंह, राणा सिंह, गोपाल राम, रमेश द्विवेदी, गोपाल निषाद, रवि सिंह आदि ने इसे ठीक कराने की मांग की है।