सकलडीहा। डीएलएड द्वितीय समेस्टर की पहली पाली में मंगलवार को विज्ञान व गणित सहित अन्य विषयों की परीक्षा हुई। परीक्षा में 96 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। डायट प्राचार्य डॉ. माया सिंह के साथ डॉ. जितेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, क़मर अयूब ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों की कार्यप्रणाली, प्रवेश पत्र का निरीक्षण, कक्ष में बैठने व प्रकाश की व्यवस्था आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञान की परीक्षा के दौरान सकलडीहा इंटर कॉलेज में पंजीकृत 48 प्रशिक्षुओं में आठ, महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के 378 प्रशिक्षुओं में 20 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। वहीं गणित की परीक्षा में सकलडीहा इंटर कॉलेज में पंजीकृत 198 प्रशिक्षुओं में 16 व महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के 482 प्रशिक्षुओं में 23 अनुपस्थित रहे।
सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा में सकलडीहा इंटर कॉलेज में पंजीकृत 39 प्रशिक्षुओं में आठ व महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के 375 प्रशिक्षुओं में 21 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने व नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर परीक्षा केंद्रों पर डायट स्तर से पर्यवेक्षक प्रवक्ता हरिवंश यादव व अजहर सईद को तैनात किया गया है। वहीं ट्रेज़री से पेपर निकासी के लिए प्रवक्ता डॉ. रामानंद कुमार व बिजेंद्र भारती को जिम्मेदारी सौंपी गई है।