फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 70 लाख की हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से ले जा रहा था दिल्ली

Wed, 27 Jul 2022 06:38 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन (नशीला पाउडर) बरामद हुआ। 
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में तस्कर - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर  रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात 70 लाख रुपये  की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर पश्चिम बंगाल से हेरोइन की खेप दिल्ली ले जा रहा था। जीआरपी की पूछताछ में तस्कर ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। इसके आधार पर जीआरपी आगे की जांच कर रही है। इस मामले में कुछ और गिरफ्तारी के साथ और बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। 

विज्ञापन


जीआरपी के पीडीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम सवा सात बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार के पश्चिमी छोर पर स्थित स्टेशन नाम पट्टिका के पास एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर उसके पास से हेरोइन (नशीला पाउडर) बरामद हुआ।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जमील शेख निवासी शिकारपुर पोस्ट बेवा थाना फरक्का जिला मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल बताया।  थाने पर लाकर नशीले पाउडर की तौल करने पर वह 410 ग्राम मिला। पूछताछ में जमील शेख ने बताया कि हेरोइन की खेप वह पश्चिम बंगाल से दिल्ली किसी को देने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बदले उसे मेहनताना मिलना था। निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत 70 लाख रुपये है। आरोपी से पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें