फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1.83 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, -ट्रेलर से 46 लाख रुपये का गांजा बरामद, बिहार से पंजाब ले जाने की थी तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नियामताबाद, चंदौली। अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात कमलेश कर को 1 क्विंटल 83 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी बाजार कीमत 46 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

स्वाट टीम प्रभारी रामजन्म यादव और अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गुल्ली पांडेय पोखरा के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिहार से तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रेलर को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन रोककर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान चालक ने ट्रेलर में गांजा लदा होने की बात स्वीकार की। ट्रेलर से 6 बोरियों में 1 क्विंटल 83 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी कमलेश, निवासी कटाया थाना बढ़िया, जिला भोजपुर (आरा) बिहार का रहने वाला है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि पूछताछ में में आरोपी ने बताया कि वह खाली ट्रेलर लेकर पंजाब जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें