कामाख्या से नई दिल्ली जा रही कामाख्या नई दिल्ली (ब्रह्मपुत्र मेल) स्पेशल ट्रेन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके चलते शनिवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पंद्रह मिनट तक गाड़ी खड़ी रही। संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने गड़बड़ी दूर की इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
कामाख्या से नई दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र मेल शनिवार की शाम 04.23 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुली। इसी बीच इंजन से धुआं निकलने लगा। इस पर अफरा तफरी मच गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। मौके पर पहुंचे इंजीनियरों की टीम ने जांच की तो पता चला कि पैंट्रीकार में लगा टीडीसी जल गया है। इसकी वजह से धुआं निकलने लगा। इसके बाद उसे बदल कर गड़बडी दूर की गई। इसके बाद पांच बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। गड़बड़ी की वजह से ट्रेन 15 मिनट अतिरिक्त प्लेटफार्म पर खड़ी रही।