फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्मार्ट मीटर से जुड़े डिजिटल भुगतान अभियान ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। विद्युत निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा जागरूकता अभियान तेजी पकड़ रहा है। चंधासी उपकेंद्र के 38 हजार उपभोक्ताओं में से मात्र आठ दिनों में 2,356 उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के तहत विभागीय टीमें घर-घर जाकर प्री-पेड उपभोक्ताओं को निगेटिव बैलेंस रिचार्ज, एडवांस बिल भुगतान, बकाया राशि जमा करने और एप के माध्यम से मिलने वाली अन्य डिजिटल सुविधाओं के बारे में समझा रही हैं। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि स्मार्ट एप के सही उपयोग से समय की बचत होगी और अनावश्यक परेशानियों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें