नौगढ़। क्षेत्र स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय रोवर-रेंजर कैंप के दूसरे दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन और बचाव उपायों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में बचाव के उपाय जानना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने टेंट लगाने, जलपान और भोजन की व्यवस्था करने तथा अन्य बचाव उपायों के बारे में जानकारी दी। रोवर प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने शिविर की रूपरेखा और इसके महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि ऐसे प्रशिक्षण से युवाओं में आत्मनिर्भरता और सेवा भाव विकसित होता है। सहायक ट्रेनर साक्षी गुप्ता ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक आपदा या आकस्मिक संकट की स्थिति में संयम और त्वरित निर्णय लेने के महत्व से अवगत कराया। संचालन रोवर लीडर रतन जायसवाल ने किया। संवाद