फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपडाकघर में की नारेबाजी

Wed, 20 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
अभिकर्ताओं से मिलते सहायक अधीक्षक डाक वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव।
विज्ञापन
 नगर पटेल नगर स्थित उप डाकघर में  कई दिनों से कार्य न होने से नाराज अभिकर्ताओं का गुस्सा मंगलवार को  दोपहर में फूट पड़ा। नाराज अभिकर्ताओं ने पोस्टमास्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि शिकायतों को दूर नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। सूचना पाकर पहुंचे सहायक अधीक्षक डाकघर मुगलसराय ने अभिकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन

मुग़लसराय स्थित डाकघर अंतर्गत कई उप डाकघर संचालित  किये जाते हैं। इसके तहत नगर के  पटेल नगर में भी उप डाकघर चलाया जा रहा  है। अभिकर्ताओं का आरोप है की लगभग दो माह से पोस्ट्मास्टर की  लापरवाही के चलते  उप डाकघर में खाताधारकों के खातो में न तो धन जमा हो पा  रहा न ही निकासी हो पा रही है। वहीं उपभोक्ताओं के रेकरिंग डिपाजिट खाते  में समय से पैसा जमा न होने के कारण पड़ने वाला अतिरिक्त अधिभार भी उलंबे इंतजार के बाद दोपहर में आए और जब लोगो ने उनसे अपनी  बात कही तो सही जवाब न मिलने से अभिकर्ताओं का गुस्सा बरबस ही फूट पड़ा और सभी हंगामा करने लगे। इससे के लोगों ने इसकी सूचना वाराणसी स्थित  उच्चाधिकारियों को दी तो मुग़लसराय डाकघर के सहायक अधीक्षक वीरेंद्र कुमार  श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। अभिकर्ताओं की शिकायत के आधार पर  पोस्ट्मास्टर से पूछताछ के बाद आरोपो को सही पाया। उन्होंने कहा की इस एक  रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को कार्यवाही के लिए भेज दी जायेगी। 
वहीं  लापरवाही के चलते अभिकर्ताओं पर पड़ने वाले अतिरिक्त अधिभार के मामले पर कहा  लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी। यदि पोस्ट्मास्टर दोषी पाया जाता  है तो इनकी तनख्वाह से रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें