फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम पर सवाल: चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, ढलाई के दौरान अचानक हुआ हादसा; मजदूर घायल

Thu, 19 Mar 2026 12:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिला मुख्यालय के समीप बनौनी खुर्द गांव के पास बुधवार की रात ढलाई के दौरान अचानक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिर गया। हादसे में एक मजदूर मामूली रूप से घायल हुआ। 
विज्ञापन
निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिला मुख्यालय के समीप बनौली खुर्द गांव में हावड़ा-गया रेल रूट पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का एक स्लैब ढलाई के दौरान बुधवार की रात अचानक गिर गया। इस हादसे में एक मजदूर मामूली रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए गैर-जनपद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


क्या है मामला
देर रात दो पिलरों के बीच स्लैब की ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा स्लैब भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मौके पर किसी इंजीनियर की मौजूदगी नहीं थी और सेंटरिंग के दौरान मानकों की अनदेखी की जा रही थी। साथ ही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए हैं। 

ग्रामीणों का आरोप है कि खराब सामग्री और लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार लोग मौके से नदारद हो गए। वहीं, रेलवे के अधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें