हावड़ा दिल्ली रुट पर ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। बुधवार को दानापुर से केएसआर बंगलूरू जा रही क्लोन स्पेशल 11 घंटे देर से जंक्शन पर आई। इसे रात 09:14 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन बुधवार की सुबह 08 बजे पहुंची। इसी तरह अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी घंटे भर की देरी से आईं। बुधवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर-एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल फेयर सवा 2 घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर होली स्पेशल साढ़े 4 घंटे देर से आई। इसी तरह सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस आधा घंटे, पुणे-सुपौल एक्सप्रेस एक घंटे, पुणे -दानापुर 3 घंटे की देरी से आई। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस सवा घंटे, आनंद विहार रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे, गोड्डा दिल्ली विकली एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। वहीं एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 3 घंटे की देरी से आई। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद