रांची में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता चंदौली के खिलाड़ी। स्रोत:-स्वयं
झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव में 17 से 21 जून तक आयोजित 12वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में चंदौली के खिलाड़ियों ने नौ पदक हासिल किए। अपने नाम किए। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव एहसान उल हक (टोपू सुल्तान) ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। बताया कि लड्डू बांकर ने दो स्वर्ण पदक जीतकर टीम का गौरव बढ़ाया है।
वहीं सागर पटेल ने दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। समीर पटेल ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि निशांत चतुर्वेदी ने दो कांस्य पदक जीते। इस अवसर पर अंजुम अहमद, सोनम गुप्ता, अभिषेक शर्मा, टीम कोच इंतजार मेहंदी, मंडल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार वर्मा, विवेक डोंगरा, रजेश डोंगरा माैजूद रहे।