फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रांसफाॅर्मर की जाली में उतरे करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर की जाली में उतरे करंट की चपेट में आने से बुधवार की सुबह एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके से लौट गई। वहीं अब बिजली निगम के जेई ने मामले की जांच की बात कही है।
थाना प्रभारी के मुताबिक नौगढ़ स्थित कस्बा निवासी मंगल सिंह (70) रोज की तरह बुधवार की सुबह अपनी दुकान खोलकर घर के बाहर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान पास में लगे ट्रांसफाॅर्मर की जाली को उन्होंने छू लिया।
विज्ञापन

जाली में करंट थी। इसके बाद मंगल सिंह उसमें चिपक गए। ग्रामीणों ने डंडे से छुड़ाकर नीचे गिराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की तीन बेटियां और एक बेटा हैं। बेटे आनंद और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। विद्युत निगम के जेई रविशंकर प्रजापति ने कहा कि सूचना के आधार पर जांच की जा रही है। इस संबंध में नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि करंट लगने से वृद्ध के मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम व अन्य किसी कानूनी कार्रवाई से इन्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें