फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सपा कार्यालय समेत छह दुकानें जमींदाेज

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में सपा कार्यालय को ध्वस्त करता पोकलेन। संवाद
विज्ञापन
सड़क चौड़ीकरण के लिए शुक्रवार को 23 वर्षों से समाजवादी राजनीति का केंद्र रहा सपा कार्यालय को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद सांसद रामकिशुन यादव से एसडीएम की नोकझाेंक भी हुई। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सपा नेताओं के साथ पीडब्लूडी कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया।
इस दौरान 6 से अधिक दुकानें तोड़ी गईं। दोपहर दो बजे से रात नाै बजे तक धरना चला। एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। एसडीएम ने व्यापारियों को राहत और तीन दिन तक अभियान को ठप रखने का आश्वासन दिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए बाजार में तीन दिन से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है। शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर जीटीआर ब्रिज के पास सपा कार्याल पर गरजा। सुबह करीब 11 बजे के करीब पोकलेन और बुलडोजर लेकर एसडीएम अनुपम मिश्रा, सीओ अरूण कुमार सिंह और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राजेश कुमार पुलिस बल के साथ सपा कार्यालय के सामने पहुंच गए। कुछ ही देर बाद पोकलेन से सपा कार्यालय को ध्वस्त करना आरंभ कर दिया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ता माैके पर पहुंच गए। उन्होंने ध्वस्तीकरण अभियान को रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनीं।
देखते ही देखते पूरा कार्यालय जमींदोज कर दिया। थोड़ी देर में ही पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों नेताओं को देखते ही कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद ने बताया कि सपा कार्यालय वर्ष 2003 में बना था। पहले यहां चुंगी थी।
चुंगी समाप्त होने के बाद शासन से इस जमीन पर समाजवादी पार्टी का कार्यालय बनवाने की मांग की गई थी। शासन के निर्देश पर नगर पालिका से 70 हजार रुपये के एग्रीमेंट और 50 हजार रुपये धरोहर राशि प्रदान करने के बाद कार्यालय का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

नगर पालिका को वर्ष 2018 तक 500 रुपये प्रतिमाह किराया भी दिया गया।
इसके बाद सड़क चौड़ीकरण के लिए कार्यालय पर निशान लगा दिया गया।
अब पूरा कार्यालय ही ध्वस्त कर दिया गया। यह प्रशासन की मनमानी है। सपा सांसद ने पीडब्ल्यूडी से कार्ययोजना की डीपीआर प्रकाशित कराने, प्रभावित व्यापारियों को मुआवजा देने व पुनर्वास की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें