फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की बस मालिक की हत्या, लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। धानापुर थाने से करीब 500 मीटर दूर बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार को शाम करीब 4 बजे छह बदमाशों ने रायपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर राजकुमार यादव उर्फ मुटुन (54) की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश करीब 100 मीटर तक हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धानापुर-चहनिया मुख्य मार्ग पर रायपुर गांव से पूर्व नहर पुलिया पर चक्काजाम कर हंगामा किया। आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची ने पुलिस ने जाम समाप्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

धानापुर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी राजकुमार यादव की तीन बसें धनुषधारी के नाम से चलती हैं। इसका हिसाब लेने के लिए वह बृहस्पतिवार की शाम चार बजे अपनी स्कॉर्पियो से बस स्टैंड पर पहुंचे थे। गाड़ी से बाहर निकलते ही बदमाशों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वे भागकर सड़क की दूसरी तरफ पहुंचे और गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने राजकुमार के सिर पर असलहा सटाकर करीब छह गोलियां मारीं। इसके बाद हवाई फायरिंग करते भाग गए। शाम को अचानक फायरिंग होने से अफरातफरी मच गई। इसके बाद आसपास मौजूद लोग राजकुमार को स्कॉर्पियो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां पर डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने धानापुर-चहनिया मुख्य मार्ग पर रायपुर गांव से पूर्व नहर पुलिया पर चक्काजाम कर दिया। लगभग आधे घंटे बाद क्षेत्राधिकारी रघुराज और कई थानों की पुलिस पहुंची। वहीं, एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी अनंत चंद्रशेखर भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि राजकुमार यादव पर चंदौली और धानापुर थाने में गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। एसपी आदित्य लांग्हे का कहना है कि धानापुर में शाम करीब चार बजे बदमाशों ने फायरिंग कर राजकुमार की हत्या कर दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें