चंदौली पुलिस की ओर से जारी गैंग लीडर और सदस्यों की तस्वीर। पुलिस विभाग
चंदौली। जानलेवा हमला, मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर अपराधों के आरोप में चंदौली पुलिस ने छह सदस्यीय गिरोह चिह्नित कराया है। थाना चंदौली पुलिस ने कथित सरगना अमन सिंह उर्फ शुभम सिंह समेत छह आरोपियों को चिह्नित कर जनपद स्तर पर गैंग नंबर 95 के तहत कार्रवाई की है।
एसपी आकाश पटेल ने बताया कि गिरोह संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इसके सदस्यों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोप हैं।
इन गतिविधियों से क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल पैदा होता था। गिरोह के संबंध में अभिसूचना संकलित करने के बाद थाना चंदौली पुलिस ने गैंग पंजीकरण की कार्रवाई पूरी की।