पीडीडीयू नगर। रोलर स्केटिंग संघ के बैनरतले पटना में 11 सितंबर को आयोजित रियल गोल्ड नेशनल चैंपियनशिप में चंदौली के छह खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया। मंगलवार को टीम के वापस लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
जिला रोलर स्केटिंग फाउंडेशन की ओर से पीडीडीयू नगर के छह खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाते हुए अनुप कुमार और प्रियांशु कुमार ने सिल्वर, आकाश, वैभव पांडेय, मनोज वर्मा, यश कुमार ने ब्रांज मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, झारखंड के साथ यूपी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के कोच संजीव यादव, विवेक सिंह चौहान, डॉयरेक्टर विपिन कुमार अग्रहरि को नेतृत्व में खेलने गए थे। खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों में गणेश माली, विवेक जायसवाल, विजय गुप्ता, मुकेश यादव, काजू यादव आदि रहे।