UP Crime News: चंदौली के मुगलसराय कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप के खिलाफ पहले से ही 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब राकेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
Chandauli News: रेलवे ठेकेदार से छह लाख रुपये की रंगदारी वसूलने और गाड़ी की ईएमआई भरने के लिए ऑफिस में जाकर धमकाने के मामले में चर्चित अपराधी राकेश सिंह उर्फ डब्बू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश सिंह पर रंगदारी, हत्या और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 23 संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं।
राकेश सिंह ने पहले से ही रेलवे से जुड़े एक ठेकेदार से छह लाख रुपये रंगदारी के रूप में वसूले थे। इतना ही नहीं, जेल से रिहा होने के बाद वह लगातार ठेकेदार पर निजी वाहन की ईएमआई भरने का दबाव बनाने लगा। इसके लिए वह ठेकेदार के कार्यालय तक पहुंच गया और वहां जाकर धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ठेकेदार ने पुलिस से शिकायत की, जिस पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब राकेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब एक साल से जेल से बाहर था और इस बीच फिर से सक्रिय हो गया था।पुलिस सूत्रों की मानें तो राकेश सिंह की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है और जल्द ही उसे एक बार फिर सलाखों के पीछे भेजा जा सकता है।