फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी, महामंत्री के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। बार एसोसिएशन चकिया के वार्षिक चुनाव के तहत मंगलवार को नाम वापसी हुई। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी शिवपूजन सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन

इस तरह अध्यक्ष पद पर 6 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। वहीं, महामंत्री पद पर 3 उम्मीदवार आमने-सामने हैं।
चकिया बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 23 दिसंबर को अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए मतदान होगा। अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के निर्देशन में चल रही चुनाव प्रक्रिया के तहत मंगलवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शिवपूजन सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस तरह अध्यक्ष पद पर अशोक पटेल, श्याम नारायण सिंह, राकेश लाल श्रीवास्तव, रामकृत, उमाशंकर राम, रामराज मैदान में बचे हैं। वहीं, महामंत्री पद पर चंद्रमा यादव, प्रेम बहादुर यादव और विजय शंकर पाठक मैदान में होने की वजह से त्रिकोणीय लड़ाई होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें