नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना चौराहे के पास मंगलवार रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपनी ससुराल चंदौली जा रहा था।
अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूरगांव निवासी पारसनाथ (30) बाइक से चंदौली कोतवाली क्षेत्र के नवही स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। गोधना हाईवे पर चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की खिनाख्त होने के बाद युवक के परिजनों को घटना की जानकारी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत से उसकी राधिका, बेटा प्रिंस और बेटी परी समेत परिजन रो-रो कर बेहाल हो गए। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।