फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाई की कलाई पर सजाई राखी, दीर्घायु की कामना

विज्ञापन
चकिया नगर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर भाइयों को राखी बांधती बहन। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बहन और भाई के स्नेह बंधन का पर्व रक्षाबंधन पूरे जिले में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। बहनों ने शुभ योग में भाई की कलाई पर राखी बांधी और आरती उतार कर मुंह मीठा कराया। भाई के लंबी उम्र और तरक्की की कामना की। भाइयों ने भी बहन पर स्नेह लुटाते हुए उपहार दिए और हर प्रकार से सुरक्षा का वादा किया। सर्वार्थ सिद्धि योग और श्रावणी सोमवार ने पर्व के उत्साह को दोगुना कर दिया। जिन बहनों की शादी हो गई है वे भी मायके पहुंच कर भाइयों को राखी बांधी वहीं भाई भी बहन के ससुराल पहुंच कर राखी बंधवाई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हर त्योहार के रंग ढंग बदलते जा रहे हैं। मिलने जुलने पर तमाम बंदिशों और भय ने जीवन को बदलना शुरू कर दिया है लेकिन पूरी दुनिया में उथल पुथल मचाने वाला वायरस भाई बहन के स्नेह को नहीं डिगा सका। हालांकि कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए बाजार बंदी से तैयारियों पर कुछ असर पड़ा लेकिन जिला प्रशासन की ओर से साप्ताहिक बंदी में भी राखी और मिठाइयों की दुकान खोलने की इजाजत मिलने से उत्साह बढ़ गया। सावन माह के अंतिम सोमवार होने के साथ इस बार भद्रा जैसी रुकावट नहीं रही। दिन भर सर्वार्थ सिद्धि योग और आयुष्मान योग ने पर्व के उत्साह को बढ़ा दिया। सुबह स्नान ध्यान के बाद बहनों ने थाल में रोरी, अक्षत, राखी और आरती का दीपक सजाया। भाइयों ने भी नए कपड़े पहने और राखी बंधवाने को तैयार हो गए। बहनों ने भाई की कलाई पर रंग बिरंगी राखी बांधी और टीका लगाकर आरती उतारी। इसके बाद मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी यथा संभव उपहार बहनों को दिए। कोरोना की वजह से अधिकतर भाई बहनों ने मास्क लगाकर राखी बंधवाई।
पीडीडीयू नगर। भाई बहन के स्नेह का पर्व रक्षा बंधन पर मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ी। भीड की वजह से यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हुआ। पुलिस भी उत्साह भरे माहौल में भीड़ को कंट्रोल करने जहमत नहीं उठाई। हालांकि बाजार आने वाले लोगों ने मास्क लगाए रखा।
विज्ञापन

अनलॉक थ्री में सोमवार से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है। राखी के त्योहार को देखते हुए रविवार को बंदी के दिन भी दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक राखी और मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी। सोमवार को रक्षा बंधन के मद्देनजर मिठाई की दुकानें सुबह पांच बजे से ही खुल गई और यहां खरीददार पहुंचने लगे। सुबह आठ बजे तक तो दुकानों पर कतार लग गई। नगर के जीटी रोड की दुकानों के साथ विभिन्न गली मुहल्लों में खुली दुकानों पर भी सोशल डिस्टेसिंग का भूल लोगों की कतारें लगी रही।
पीडीडीयू नगर। जिले में भले ही अनलॉक के तहत बाजार खोल दिए गए हैं लेकिन अभी भी निजी यात्री वाहन नहीं चल पा रहे हैं। ऐसे में राखी बांधने के लिए भाईयों के पास जाने के लिए महिलाओं को दिक्कत हुई। नगर मे ई रिक्शा और रिक्श चालकों ने सवारी ढोकर अच्छी कमाई की। वहीं अधिकतर महिलाएं पति के साथ बाइक अथवा अपनी कार से गई लेकिन गरीब तबके की महिलाओं को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें