विधानसभा में एसआईआर का कार्य 99.98 प्रतिशत पूर्ण हो जाने पर तहसील प्रशासन ने मंगलवार की देर शाम को तहसील आवास पर सामूहिक भोज का आयोजन किया। भोज में बीएलओ, लेखपाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने विभिन्न राजनीतिक दल के साथ एसडीएम ने बैठक करके नए नामों को जोड़ने पर चर्चा की। विधानसभा में कुल 3 लाख 43 हजार 525 मतदाताओं के सापेक्ष 2 लाख 87 हजार 332 मतदाताओं का एसआईआर ऑनलाइन कर दिया गया है।
इसके अलावा 10 हजार 104 मृतक मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। वहीं 13 हजार 166 मतदाता अनुपस्थित मिले हैं। 25 हजार 153 मतदाता अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं। 6561 डबल मतदाताओं का नाम चिह्नित किया गया है।
इसके अलावा 148 ऐसे मतदाता मिले हैं, जिनकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। इस प्रकार कुल 56 हजार 132 मतदाता कुल 16.34 प्रतिशत मतदाताओं का नाम हटा दिया गया है।
इस मौके पर एसडीएम के साथ तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह, बीडीओ चहनिया राजेश नायक, बीईओ अवधेश कुमार राय,एडीओ बजरंगी पांडेय आदि रहे।