पीडीडीयू नगर। पेट्रो मूल्यों और रसोई गैस सहित आवश्यक खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के बैनरतले नगर के जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। लोगों ने बड़ी संख्या में महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर किए।
इस दौरान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि देश की जनता पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है। ऐसे में लोगों को राहत देने की जगह सरकार जनता को महंगाई की चक्की में फंसाकर पिस रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। इससे महंगाई बढ़ रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस को कम करना चाहिए। पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड़्यूटी और वैट दर कम करके महंगाई से पीड़ित जनता को राहत प्रदान करनी चाहिए। इस मौक़े पर कमरुल बारी, विजय गुप्ता, दशरथ चौहान, सतपाल सिंह, संजय मिश्रा, उषा यादव, ट्रीजा एलियट, अनवर सादात, मारूफ अंसारी, बाबूलाल, अजित गिरी रहे।