फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कटरा खरीदने के विवाद में हुई थी सिद्धार्थ और सागर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हत्यारोपी सूर्य प्रकाश सिंह। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
धीना। गाजीपुर जिले के नंदगंज में कटरा खरीदने और उसकी रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में सिद्धार्थ सिंह और सागर त्रिपाठी की हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो आरोपियों सूर्यप्रकाश सिंह और विकास सिंह को गिरफ्तार कर देर शाम दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हसिया बरामद किया है। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी आकाश पटेल ने बताया कि 22 अक्टूबर को डेढ़गांवा गांव के पास नहर में बोरे में बंद दो युवकों के शव मिले थे।
मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर निवासी सिद्धार्थ सिंह (32) और कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर निवासी सागर त्रिपाठी (35) के रूप में हुई थी।
घटना के खुलासे के लिए धीना और धानापुर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस की मदद से जांच शुरू हुई। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस डेटा के आधार पर बुधवार को धानापुर ब्लॉक परिसर के गेट के पास से मेढ़वा निवासी सूर्यप्रकाश सिंह (24) और विकास सिंह (34) को गिरफ्तार किया गया।

हत्यारोपी सूर्य प्रकाश सिंह। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें