फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किलो भार में श्याम जी प्रथम

Sun, 06 Dec 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रम सिंह मेमोरियल नार्थ इंडिया ओपेन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन शनिवार को लक्ष्मी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में किया गया।
विज्ञापन


जिसमें यूपी के कई जिलों समेत उत्तराखंड व मध्य प्रदेश से भी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल पचास मैच खेले गये, जिसमें विभिन्न भार वर्गों में बालक व बालिकाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


कराते चैंपियनशिप के प्रथम दिन  40 किलो भार वर्ग में चंदौली के श्याम जी गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वाराणसी के अली वारसी द्वितीय व आजमगढ़ के कमल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


 इसी प्रकार  42 से 45 किलो वर्ग में घोसी के अमन यादव ने प्रथम, लखनऊ के आदर्श यादव ने द्वितीय व चंदौली के प्रतीक केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं के 44 से 47  किलोभार वर्ग में चंदौली की अंजलि राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी भार वर्ग में रितिका कुमारी ने द्वितीय व बलिया की अंकिता कुमारी ने तृतीय स्थान सुरक्षित किया। कनिष्ठ वर्ग में चंदौली की जागृति ने प्रथम,  मऊ की श्रेया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश जायसवाल व विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय  बाक्सिंग खिलाड़ी  दिलीप कुमार ने कबूतर उड़ाकर किया।
विज्ञापन


 निर्णायक मंडल में सौरभ, अरशद जमाल, जयपाल सोनकर व बीबी गुरूंग रहे। वहीं रेफरी के तौर पर अंजलि गुप्ता, शमशाद अहमद, व पिंटू चौहान रहे। इस दौरान विंदु प्रकाश सिंह, अजय गुप्ता मानू, शमशेर पप्पू आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी सिंह ने किया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें